फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
सिपाह में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त डम्फर को टो कर ले जाती क्रेन। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया के पास बुधवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह के पास सुबह दो ट्रकों की सीधी टक्कर में एक ट्रक चालक घायल हो गया। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चाचकपुर मोहल्ला निवास नरेंद्र मौर्य (80) बाइक से कहीं जा रहे थे। वह शाम को करीब चार बजे लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरा सड़क हादसा सुबह सिपाह के पास हुआ। सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बघोरा गांव निवासी राजबली (54) ट्रक चालक हैं। वह ट्रक पर गिट्टी लादकर सोनभद्र से अकबरपुर जा रहे थे। सुबह वह सिपाह के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई जिसमें राजबली घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें