फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति को अंगीकार करना विवि की प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रो. निर्मला एस. मौर्य के पूर्वांचल विवि की कुलपति बनने पर उनके शिष्यों ने ऑनलाइन अभिनंदन किया। इस दौरान कुलपति ने शिष्यों के साथ अपने विचारों को साझा किया। उन्होंने कहा कि विवि की विकास यात्रा में जो भी साथ चलेगा उसका स्वागत है। विवि को एक नई पहचान दिलाने के लिए आगामी तीन वर्षों का एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता नई शिक्षा नीति को अंगीकार कर विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर सुलभ कराना है।
विज्ञापन

संचालन करते हुए उनकी शिष्या डॉ. सुधा त्रिवेदी ने उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 30 साल के अध्यापन काल में उनके 90 विद्यार्थी एमफिल, 89 पीएचडी, पांच डी लिट की उपाधि पा चुके हैं। करीब 20 शोधकार्य तुलनात्मक हैं। उनकी आठ पुस्तकें, 160 रिसर्च पेपर व लेख प्रकाशित हो चुके हैं। उच्च शिक्षा एवं शोध संस्थान, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा मद्रास के प्रो. अवनीश कुमार, डॉ. मंजू रस्तोगी ने कुशल कुलपति और शिक्षक बताया।
आयोजन में प्रो. केसरी लाल वर्मा कुलपति रायपुर विश्वविद्यालय, प्रो. नंद किशोर पांडेय केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा, प्रो. चंद्रकला त्रिपाठी बीएचयू, पिता व पूर्व कुलपति प्रो. सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, भाई प्रो. साकेत कुशवाहा कुलपति राजीव गांधी केंद्रीय विवि ईटानगर अरुणाचल प्रदेश ने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर पूविवि के शिक्षक में प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. राजकुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विशेष कार्याधिकारी डॉ. केएस तोमर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें