फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53.12 लाख पौधे लगाने की तैयारी में प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पौधरोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने कहा कि साल 2022-23 में जनपद में पौधरोपण का कुल लक्ष्य 53 लाख 12 हजार 72 पेड़ लगाने का है। उन्होंने इसे शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां पर पौधरोपण किया जाए, संबंधित स्थानीय लोगों को ही पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी दी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों ने अभी अपनी-अपनी कार्य योजना नहीं दी है तत्काल दे दें। जनपद को हरा-भरा किए जाने के सभी तरह के प्रयास किए जाएं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश कुमार को निर्देश दिया कि जनपद की 106 गो-आश्रय स्थलों में बरगद, पाकड़, पीपल जैसे छायादार पौधे लगवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें