फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई में बाईपास और आरओबी की कार्ययोजना तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी से मछलीशहर के लिए प्रस्तावित एनएच की सड़क बनाने की विस्तृत कार्ययोजना बनकर तैयार हो गई है। इसके तहत जंघई में बाईपास और आरओबी के निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल है। इसके लिए मछलीशहर से जंघई तक सड़क के चौड़ीकरण की विस्तृत कार्ययोजना बनाने के लिए भोपाल की एक कपनी ने अगस्त माह में सर्वे शुरू किया था।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भदोही की एक जनसभा में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस मार्ग को नेशनल हाईवे से जोड़ने की घोषणा की थी। इसके तहत मछलीशहर-जंघई मार्ग पर भोपाल की एक कंपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के इंजीनियरों बीते अगस्त माह में सर्वे किया गया था। सर्वे के बाद अब विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है। इसकी निविदा की प्रक्रिया चल रही है। सर्वे कार्य करने वाले निजी कंपनी के इंजीनियर अवनीश सिंह ने बताया कि सड़क की चौड़ाई 10 मीटर होगी। इसके अलावा जंघई बाजार में बाईपास का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी लंबाई करीब आठ किमी होगी है। साथ ही जंघई में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि सड़क मछलीशहर से वाराणसी रिंग रोड तक 86 किमी लंबी बनाई जाएगी। विस्तृत कार्ययोजना तैयार हो गई है। निविदा की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें