फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन रजिस्ट्री कराने के बाद पति की हत्या का आरोप

विज्ञापन
17- पति की हत्या का मुकदमा न दर्ज होने के बाद कलेक्ट्रेट में डीएम एसपी को अपनी पुत्रियों के साथ पत्र? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जमीन रजिस्ट्री कराने के बाद पति की हत्या का आरोप लगाते हुए महिला ने थाने में तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। अपनी तीन बेटियों के साथ न्याय की गुहार लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची पीड़ित महिला की एसपी से मुलाकात नहीं हुई तो डीएम से मिलकर फफक पड़ी। उसने डीएम को सौंपे गए पत्रक में पति की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के गांव निवासी रीना सिंह ने डीएम को सौंपे गए पत्रक में कहा है कि उसके पति उग्रसेन सिंह मुंबई में एक कंपनी में वाचमैन थे। वह पति और तीन बेटियों के साथ मुंबई में रहती थी। तालाबंदी के चलते कंपनी बंद हो गई तो परिवार के सभी सदस्य गांव कसियापुर गांव चले आए। कुछ दिन घर रहने के बाद पति ने कानपुर में एक कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। 10 जुलाई को ननद के देवर राकेश सिंह निवासी सरायराशी थाना महराजगंज फैजाबाद ने फोन पर सूचना दी कि उसके पति उग्रसेन सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसने शव लेकर घर आने को कहा तो अगले दिन बताया गया कि उनकी सास शव लेकर उन्नाव जा रही हैं। बाद में पता चला कि कसियापुर गांव के ही एक व्यक्ति ने उग्रसेन को बहला फुसलाकर उनकी सम्पत्ति रजिस्ट्री करवा लिया है। उन्होने अपनी रिश्तेदारों समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी कि उनका अपहरण कर जमीन रजिस्ट्री कराने के बाद हत्या कर दी गई। थाने पर सुनवाई नहीं हुई तो उसने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें