फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन और भांजों को जलाकर मार डालने का आरोप, अधिकारियों से न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के सोइथा गांव में मां और दो बच्चों की जलकर मौत होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई ने पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर बहन और दोनों भांजों की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति और ससुराल के लोगों ने साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम धनापुर थाना बरसठी निवासी अखिलेश कुमार का कहना है कि बहन सविता देवी की शादी सात वर्ष पूर्व मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सोइथा ग्राम निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। वहां पति मनोज कुमार, देवर, सास व ननद दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। विगत 12 सितंबर को दूसरे के माध्यम से सूचना मिली कि बहन शॉर्ट सर्किट से जल गई है। मौके पर पहुंचा तो देखा कि कमरे के अंदर बेड पर सविता देवी व उनके दोनों बच्चे मृत पड़े थे। कमरे से मिट्टी के तेल की गंध आ रही थी। सविता के ससुराली जनों ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई जिससे तीनों की मौत हो गई। घटनास्थल को देख मुझे मामला संदिग्ध लग रहा है। आरोप है कि चारों आरोपियों ने मिलकर बहन और उसके दोनों पुत्रों की हत्या कर दी। फिर उन्हें बेड पर लिटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें