फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण करने का आरोप

Sat, 17 Jun 2017 12:48 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार और कर्मचारियों का शोषण किए जाने  का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी कर्मचारियों के इस आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में चल रहे धरना सभा को संबोधित करते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी हितों के लिए उनका संगठन हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का शोषण और उनके साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी।

धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि सेवा पुस्तिका में सेवा वितरण की पोस्टिंग करने, अंशदायी पेंशन पासबुक खोलने, लोन के लिए फार्म -16 व अंडर टेकिंग फार्म पर बिना पैसा लिए हस्ताक्षर करने आदि मांगों कोअभी तक पूरा नही किया गया है। जबकि मांगों को पूरा करने की गुहार कई बार डीपीआरओ से की जा चुकी है। धरना सभा को सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, पारसनाथ यादव, शिव कुमार यादव, अशोक गौतम, अंजनी मौर्य, हीरालाल, संजय गौतम, रामआसरे यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें