जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार महिला की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जफराबाद प्रतिनिधि के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के थौरे गांव निवासी गीता देवी पत्नी लालजी बिंद अपने एक वर्षीय नाती को लेकर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में गई थीं।
डाक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग बच्चे को लेकर वाराणसी चले गए। गीता अपने दामाद संदीप बिंद के साथ बाइक से घर जा रही थी। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास पहुंची थी तभी पीछे से आ रही बस की चपेट में आकर सास और दामाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने गीता को मृत घोषित कर दिया।
केराकत प्रतिनिधि के अनुसार, शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी लाल बहादुर पत्नी के साथ साइकल से बैंक जा रहे थे। जैसे ही सिहौली चौराहा के पास पहुंचे थे तभी सामने से आरही पिकअप की चपेट में आ गए। लालबहादुर और साइकल पर पीछे बैठी उसकी पत्नी सावित्री देवी (50) घायल हो गई। दोनों को सीएचसी केराकत में भर्ती कराया गया है।
डोभी प्रतिनिधि के अनुसार, चंदवक बाजार स्थित हरिहरपुर दो बाइक की सीधी टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायल राहुल(21) पुत्र राजकुमार निवासी हटवां की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जबकि दूसरे बाइक सवार संजय विश्वकर्मा (22) पुत्र अच्छेलाल निवासी चंदवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।