फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में हादसा, जौनपुर के वृद्ध समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जिले की सीमा से सटे प्रयागराज के सरायममरेज थाना अंतर्गत खानपुर दांडी गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले थे। बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों मेें कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के बरावा गांव निवासी हरिशंकर (65) और सुजानगंज के साड़ीकला गांव निवासी राकेश कुमार (35) बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। खानपुर दंडी गांव के पास ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काफी प्रयास के बाद मृतकों की पहचान कर पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। सराय ममरेज के एसआई अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक व खलासी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें