फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दर्शनार्थियों से भरी जीप खाई में पलटी, एक ही परिवार के 13 लोग घायल

Tue, 05 Nov 2019 07:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सरपतहां क्षेत्र के डीह असरफाबाद में अनियंत्रित होकर खाई मे पलटी जीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राज्य मार्ग स्थित यादव फिलिंग स्टेशन डीह असरफाबाद के पास दर्शनार्थियों से भरी जीप पानी से भरी खाई में पलट गई। जिसमें एक ही परिवार के 13 लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के जटौली गांव निवासी गपोली का परिवार सरपतहा थाना क्षेत्र के बुढ़िया माता जी का दर्शन करने हेतु बरौद सरायमोहद्दीनपुर जा रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 10 बजे लखनऊ बलिया राजमार्ग स्थित यादव फिलिंग स्टेशन के सामने एक बाइक सवार को बचाने में जीप चालक असंतुलित होकर सड़क के किनारे पानी से भरी खाई में पलट गई। खाई में पानी होने के कारण सभी लोग पानी में डूबने लगे। इसी बीच भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर सभी लोगों को बाहर निकाले। इसके बाद सूचना एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस को दी।

 सूचना पर 108 102 नंबर की गाड़ी पहुंचकर घायल भानुमती 60 वर्ष, शीतला 40 वर्ष, बिंदु 35 वर्ष, धनपत्ति 55 वर्ष, सौरभ 19 वर्ष,  शुभम 9 वर्ष, सौरभ 10 वर्ष, आकाश 8 वर्ष, कविता 12 वर्ष, गपोली 32 वर्ष, सीमा 27 वर्ष, रुचि 7 वर्ष, रूबी 5 वर्ष को अस्ताल पहुंचाया। इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य सुईथाकला में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें