फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंगबाजी के दौरान हादसा: जौनपुर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, करीब तीन घंटे तक परिजनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Jan 2022 10:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर निवासी पवन बिंद (19) पुत्र ओम प्रकाश गुरुवार को पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान वह छत के पास से गुजरे विद्युत तार के संपर्क में आ गया। 
विज्ञापन
करीब तीन घंटे तक परिजनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के धन्नेपुर गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शाहगंज मार्ग जाम कर दिया। वहीं, पुलिस ने रात करीब 10 बजे जबरन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर निवासी पवन बिंद (19) पुत्र ओम प्रकाश गुरुवार को पतंग उड़ा रहा था।

विज्ञापन


आरोप है कि करीब छह फीट लटके करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। आननफानन परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने धन्नेपुर नई मंडी चौराहे के पास शाहगंज मार्ग जाम कर दिया।

विरोध के बाद भी नहीं हटवाया गया तार
आरोप लगाया कि उक्त तार एक भाजपा नेता के कोल्डस्टोर में गया है। जिसे लगाते समय ही विरोध किया गया था। उस समय उन्होंने आश्वासन दिया था कि यदि असुविधा होगी तो हटवा लेंगे, लेकिन उन्होंने नहीं हटावाया। इसकी शिकायत विधायक रमेश चंद्र मिश्रा से भी की गई थी। मगर, तार नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

पढ़ेंः अज्ञात कारणों से सराफा दुकान में लगी आग, फर्नीचर समेत लाखों का सामान खाक

लोग तार हटवाने और संबंधित दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। साथ ही मौके पर  जिलाधिकारी के आने की मांग करते रहे। वहीं, घटना की जानकारी होने पर कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय विक्की भी पहुंच गए। उन्होंने सीओ से भी बात की। परिवार वालों की शिकायत पर कार्रवाई की करने की भी मांग की।

इधर, रात करीब 10 बजे पुलिस ने जबरन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने कहा करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मृत पवन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई रजत (13) और सूरज (11) का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

शहर कोतवाली क्षेत्र के ताडतला मोहल्ला निवासी आशीष उर्फ अंशू (35) पुत्र अशोक कुमार ने बुधवार की रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका शव लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नईगंज रेलवे क्रासिंग सीहीपुर के पास मिला। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक वह रात में घर से निकला था। लेकिन, आत्महत्या क्यों की, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शारदा सहायक नहर के बाबतपुर रजवाहा में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार को सुबह शारदा सहायक नहर के बाबतपुर रजवाहा में जियरामऊ गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव बहता दिखाई दिया। शव की सूचना पाकर वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर उसे मर्चरी हाउस में रख दिया है। शव लगभग 10 दिन पुराना लग रहा है। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए मर्चरी हाउस में रखा गया है। इस बीच अगर उसकी पहचान हो जाएगी तो ठीक है नहीं उसका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें