फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप छात्र संगठन नहीं, राष्ट्र पुनर्निर्माण की विचारधारा का वाहक : प्रो. राजदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 9 से 12 जून तक मिर्जापुर में आयोजित अभ्यास वर्ग में भाग लेकर लौटने के बाद नई कार्यकारिणी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का टीडी कॉलेज में स्वागत किया गया।
विज्ञापन


टीडी कॉलेज हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. राजदेव दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण की सशक्त विचारधारा का वाहक संगठन है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय के संकाय अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार दुबे ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का विषय नहीं है, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का माध्यम है। नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ता परिषद की परंपराओं एवं मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए छात्रहित एवं राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करेंगे।
संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. एससी बिशोई ने कहा कि विद्यार्थी परिषद युवाओं के व्यक्तित्व विकास का एक प्रभावी मंच है। पूविवि शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता शिक्षा, समाज और राष्ट्र जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक हैं। इस मौके पर प्रो. सुदेश सिंह, प्रो. केबी यादव, प्रो. विपिन सिंह ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य हर्षवर्धन चौरसिया, शिवम सिंह, अनूप सिंह, सचिन सिंह, नमन सिंह, गौरव सिंह, जाह्नवी चौहान, वंदना चौहान, एकांश मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन्हें सौंपा गया दायित्व
अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक के रूप में शानू सिंह, विभाग छात्रा प्रमुख के रूप में साधना सोनकर, जिला प्रमुख के रूप में प्रो. हरिओम त्रिपाठी, जिला संयोजक के रूप में हर्ष सिंह तथा जिला छात्रा प्रमुख के रूप में रिया शुक्ल को दायित्व प्रदान किया गया। परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी को संगठन की ओर से विभाग प्रमुख का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें