फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सनातन संस्कृति और संस्कार के प्रति छात्रों को जागरूक कर रहा अभाविप

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गादत्त शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय, धन और विचार देने वालों का संगठन है, जो छात्रों को सनातन संस्कृति और संस्कार के प्रति जागरूक कर रहा है। 1580 शाखाओं और प्रकल्प के माध्यम से सेवा और संस्कार विकसित करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद शौर्य की ओर से जिले में आयोजित समूह गान में हिस्सा लेने पहुंचे श्री शर्मा ने सोमवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कही।
कहा कि समाज और देश में क्या परिवर्तन हो रहा है, इसके प्रति संगठन सभी काे सतर्क कर रहा है। राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव विकसित करने के लिए कई कार्यक्रमों को लेकर देश के कोने-कोने तक संगठन जा रहा है। राष्ट्रीय समूह गान, गुरु वंदन और छात्र अभिनंदन, भारत को जानों कार्यक्रम इसका एक हिस्सा है। राष्ट्रीय कार्यक्रम 15 दिसंबर को बंगलूरू में होने जा रहा है। इसमें देश के 10 जोन से दस टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें