फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित शिक्षक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय शेखपुर मंसूर अली शाहगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापक रामसकल यादव अनुपस्थित मिले। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। मनमानी पर सख्ती से अंकुश लगाने को कहा।
विज्ञापन

स्कूल में सहायक अध्यापक अमित कुमार मौर्य, शिक्षामित्र कामता प्रसाद यादव, अनीता देवी उपस्थित मिलीं। डीएम ने कक्षा पांच की छात्रा नेहा से 15 और खुशबू से 19 का पहाड़ा सुना। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे प्रतिदिन नहा कर आएं। माता-पिता और बड़ों का सम्मान करें। डीएम ने बच्चों से पूछा कि ड्रेस, जूते-मोजे मिले हैं या नही। सभी बच्चो को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की नसीहत दी। उन्होंने शिक्षकों को उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। प्रधान संजय विश्वकर्मा को शौचालय ठीक कराने और विद्यालय के क्षतिग्रस्त गेट को दुरुस्त कराने को कहा। खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें