फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घराती और बाराती भिड़े कई लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घराती-बराती भिड़े कई लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव के बरात गए कई युवकों को घरातियों ने जमकर पिटाई कर दी। गांव के प्रबुद्द लोगों के समझाने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। गांव निवासी रामराज कनौजिया के पुत्र श्रीराम कनौजिया की बारात फूलपुर क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में गयी थी। बरात में गए कुछ युवकों से घरातियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर उन लोगों ने कई बरातियों को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गयी। दोनों पक्षों में मामला काफी तनावपूर्ण हो गया। बाद में दोनों पक्षों के बुजुर्गों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। किसी तरह शादी संपन्न कराने के बाद दुल्हन की विदाई कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें