फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आस्था ने 61 वीं और अभिषेक ने 78 वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यूपीएससी का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हुआ है। इसमें जिले के दो होनहारों ने भी परचम लहराया। डोभी की कुशहा निवासी आस्था सिंह ने 61 वीं रैंक हासिल की। बदलापुर के ढेमा निवासी अभिषेक सिंह ने चौथे प्रयास में 78 वीं तो हुसेनाबाद निवासी गौतम सिंह ने दूसरे प्रयास में 526 वीं रैंक हासिल की। उनकी सफलता पर परिजनों में खुशी है।
विज्ञापन

डोभी। क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी बृजेश सिंह की पुत्री आस्था सिंह ने यूपीएससी में 61 वीं रैंक हासिल की। उन्हें यह सफलता पहले प्रयास में मिली। आस्था के पिता बृजेश सिंह श्री गणेश राय पीजी कॉलेज से एमएससी करने के बाद हरियाणा के पंचकूला में स्थित फार्मास्यूटिकल्स कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर कार्यरत है ।
उनकी मां शालिनी सिंह भी श्री गणेश राय पीजी कॉलेज की छात्रा रही है। वह शुरू से ही मेधावी रही है। वर्तमान में हरियाणा में पीसीएस अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। आइएएस में चयन की जानकारी मिलते ही प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय में बैठक कर आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन

बदलापुर। क्षेत्र के ढेमा (डुहिया) गांव निवासी अभिषेक सिंह को यूपीएससी परीक्षा में 78 वीं रैंक मिली है। उनकी इस सफलता से जहां परिजन गदगद है वही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ढेमा गांव निवासी पेशे से चिकित्सक अखिलेश सिंह व गृहिणी पूनम के पुत्र अभिषेक ने यह सफलता चौथे प्रयास में पाई है। अभिषेक की प्राथमिक शिक्षा गांव से हुई। उसके बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट केएनआई सुल्तानपुर से किया। इसके बाद सीधे आईआईटी हैदराबाद में चयनित हो गए, जहां शिक्षा पूर्ण करने के बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। पूछे जाने पर अभिषेक ने बताया कि सेल्फ स्टडी कर चौथे प्रयास में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि अगर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित हो तो सफलता अवश्य मिलती है।
वहीं सरायख्वाजा क्षेत्र के सोनिकपुर गांव निवासी गौतम सिंह पुत्र डॉ.सीडी सिंह ने बाजी मारी। उन्होंने 526 वी रैंक हासिल की। खबर मिलते ही उनके परिवार, नाते रिश्तेदारों और शुभचिंतक में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।
सीडी सिंह के दूसरे नंबर के पुत्र गौतम सिंह ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा नेहरू बालोद्यान जौनपुर ग्रहण की। इसके बाद दिल्ली से हिस्ट्री से ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद दिल्ली सेंट्रल लाॅ कैंपस से एलएलबी कर रहे थे, साथ ही साथ सिविल की तैयारी कर रहे थे। दूसरे प्रयास में सफलता मिली। गौतम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। बरसठी : यूपीएससी की परीक्षा में 132 वीं रैंक पाकर रजत सिंह ने गोठांव बरसठी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रजत सिंह ने वर्ष 2023 की परीक्षा में भी यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। उस समय उनकी रैंक 379 थी, उन्हें आईआरएस मिला था। वह इस समय रेलवे में भुसावल महाराष्ट्र में ट्रेनिंग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें