फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में आप ने बांटे पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को जिले में घर-घर दस्तक देकर पर्चे बांटे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने लोगों को संबोधित भी किया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक केंद्र सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई की निंदा की। पर्चे में नारा दिया कि मरना मंजूर है पर डरना नहीं। उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि आप नेता व कार्यकर्ता दबने व डरने वाले नहीं है। वह संजय सिंह की लड़ाई को आर-पार ले जाना चाहते हैं। पर्चा बांट रहे कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए जिला प्रभारी के नेतृत्व में कई टीमें बनाई गई हैं। जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर दस्तक दे रही हैं। इस मौके पर कैलाश पटेल, अंकित परिहार, शैलेंद्र यादव, डॉ. दिवाकर मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें