फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वृद्धा की मौत के मामले में चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा गांव में मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसी गांव की एक वृद्धा की हुई मौत के प्रकरण में पुलिस ने चालक शुभम खरवार निवासी दुगौली खुर्द पर केस दर्ज कर ट्रैक्टर को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

घटना 16 नवंबर देर रात की है। ऊदपुरगेल्हवा निवासी राजेंद्र सरोज ने तहरीर में कहा है कि उनके गांव में पिछले एक माह से मिट्टी का अवैध खनन कराया जा रहा है। ट्रैक्टर से मिट्टी निकाली जाती है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को रात में मिट्टी ढोने से मना भी किया था। लेकिन चालक नहीं माना। आखिरकार वृद्धा 65 वर्षीय कृपाली वाहन की चपेट में आ गईं। वाराणसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें