फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पिस्टल की बट से युवक पर हमला, छह नामजद समेत 13 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अजोरपुर गांव में बीते बृहस्पतिवार की शाम आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर कुछ लोगों ने पिस्टल के बट, लाठी-डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। तरियारी गांव निवासी अंशु विश्वकर्मा बृहस्पतिवार की शाम बाइक से कदहरा की ओर जा रहे थे।
रास्ते में अजोरपुर गांव के पास कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और विवाद के बाद पिस्टल के बट से वार करते हुए बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।
हमले में अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सुरहुरपुर निवासी सिंटू उर्फ सरविंद यादव, अतरौरा निवासी दीपक यादव, संतोष उर्फ भीम यादव, तरियारी निवासी आर्यन उर्फ सौरभ यादव, विशाल यादव, कदहरा निवासी गन्नू यादव के साथ छह अज्ञात युवकों व सात अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें