फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विधायक के प्रयास से डेढ़ करोड़ के कार्यों को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद के सुभासपा विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयास से ब्लाक क्षेत्र में डेढ़ करोड़ के निर्माण कार्यो की स्कीकृति मिली है। पुलिया और संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक जगदीश नारायण राय ने शुक्रवार को कबिरुद्दीनपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पुलिया और संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा था। जिसे सरकार ने स्वीकृत कर लिया है। स्वीकृत परियोजना में सेहमलपुर गांव भैंसहां बस्ती से ताला मझवारा तक नाले पर पुलिया एवं पहुंच मार्ग का निर्माण 86 लाख रुपये की लागत से कतराया जाएगा।
समोपुर कला यादव बस्ती संपर्क मार्ग पर 64 लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि इन परियोजनाओं का कार्य पूरा हो जाने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान नीरज यादव, दिनेश यादव फौजी, जय हिंद यादव, सुजीत जायसवाल, सुरेंद्र प्रताप यादव, आतिश सोनकर, मस्तु मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें