फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के अख्खीपुर गांव निवासी सौरभ (19) की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक कौड़िया चौराहे से घर लौटते समय खुटहन रोड स्थित एक नवनिर्मित पेट्रोल टंकी के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में उसे स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सौरभ दोपहर में गृहस्थी का सामान लेने पैदल कौड़िया चौराहे गया था। लौटते वक्त यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि सौरभ को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है विधिक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ -सौरभ अपने दो भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पिता आशीष की मौत करीब तीन वर्ष पूर्व रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। सौरभ ही मां मीना और छोटी बहन का एकमात्र सहारा था। बहन की शादी की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। उसकी असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें