सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के मयारी गांव में शनिवार की रात संदिग्ध हाल में युवक ने फंदे से झूलकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी सूर्यकांत त्रिपाठी के चार पुत्रों में सबसे छोटा मोहित तिवारी (22) ने शनिवार को दिन भर खेत में परिवार वालों के साथ काम किया। रात में खाना खाने के बाद सभी अपने कमरों में सोने चले गए। मोहित रात में अपने कच्चे मकान में लगी बड़ेर में रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया। परिवार वाले सुबह उसे जगाने पहुंचे तो शव लटकता देख सन्न रह गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। युवक ने क्यों और किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन भी इस बार में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे।