फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडदान करते नदी में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडदान के दौरान नदी में डूबा युवक
विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के अचलादेवी घाट पर मंगलवार को पिंडदान करते समय एक युवक नदी में डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश में जुटी है। शाम को आठ बजे तक नदीं में डूबे युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी राजकुमार पांडेय (40) अपने पिता स्व. लालमणि पांडेय का पिंडदान करने मंगलवार को दोपहर गोमती नदी के अचला देवी घाट पर आए थे। घाट के किनारे सारे क्रिया कर्म करने के बाद वह पिंडदान के लिए जैसे ही नदी में उतरे तभी उफनाई गोमती नदी की तेज धारा में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद परिवार के लोग और आस पास के लोगों ने नदी में डूबते देख शोर मचाया। मछुआरों ने भी बचाने का प्रयास किया लेकिन तबतक वह नदी में डूब गए। सूचना पर नगर कोतवाली पुलस पहुंच गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने नदी में जाल डलवाया और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। शाम को आठ बजे तक नदी में डूबे युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें