फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली घेराव को लेकर छावनी में तब्दील रहा परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली घेराव को लेकर छावनी में तब्दील रहा परिसर
विज्ञापन

देवी देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला
मड़ियाहूं। ब्लाक प्रमुख लाल प्रताप यादव द्वारा मंगलवार को सुबह 10 बजे कोतवाली के सामने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की सूचना पर कोतवाली परिसर छावनी में तब्दील रहा। सुबह ही कोतवाली परिसर में सर्किल के सभी थानों की पुलिस पहुंच गई। सुरक्षा को लेकर कोतवाली गेट के सामने भी पुलिस तैनात कर दी गई। घरना प्रदर्शन अधिवक्ता मोहन लाल यादव के नेतृत्व में प्रस्तावित था। देवी देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कोतवाली क्षेत्र के औरइला गांव निवासी मड़ियाहूं के ब्लाक प्रमुख लाल प्रताप यादव के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। तभी से उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। सोमवार को पुलिस उनके भाई को कोतवाली ले आई। तभी प्रमुख ने फेसबुक व्हाट्सएप के माध्यम से एक सूचना प्रसारित कर दिया कि अधिवक्ता मोहन लाल यादव के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह 10 बजे कोतवाली के सामने दर्जनभर संगठनों के साथ प्रशासन के खिलाफ कोतवाली का घेराव करेंगे। सूचना देखते ही खुफिया विभाग व पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया मंगलवार को 9 बजे तक सर्किल के सभी थानेदार पुलिस बल के साथ दर्जनभर महिला पुलिस कोतवाली में पहुंच गई। निश्चित समय पर अधिवक्ता मोहन लाल यादव अपने साथियों के साथ घेराव व धरना स्थल पर नहीं पहुंचकर सीधे कोतवाली में पहुंच गए। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय से ब्लाक प्रमुख के भाई की गिरफ्तारी के संबंध में पूछा। कोतवाल ने कहा कि उन्हें लाया गया था। लेकिन पूछताछ कर छोड़ दिया गया। कोतवाल ने कहा कि प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस उनके अलावा उनके परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान नहीं करेगी। इसी आश्वासन पर धरने का कार्यक्रम समाप्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें