फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में आग से झुलसकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सरायरुस्तम गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर युवक की मौत हो गई। वहीं पिता ने जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सरायरूस्तम गांव निवासी सुजीत गुप्ता (25) पुत्र रमाशंकर गुप्ता अविवाहित था। वह सरोखनपुर में चाय-पान की दुकान चलाता था। बुधवार को पूरे दिन दुकान बंदकर वह घर पर ही रहा। शाम करीब सात बजे घर से बाहर निकला। रात करीब 11 बजे परिजनों ने भोजन के लिए फोन किया तो सुजीत ने 10 मिनट में घर पहुंचने की बात कही। लेकिन रात लगभग 12 बजे वह घर से 500 मीटर दूर स्थित एक खेत में आग की लपटों से घिरा नजर आया। उसे आग की लपटों से घिरा देख आसपास के लोग उसकी ओर भागे, लेकिन जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते वह बुरी तरह से झुलस चुका था। आस पास के लोगों ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वे रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और परिवार के लोग सुजीत को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। युवक ने खेत में खुद को आग लगाई या फिर किसी ने घटना को अंजाम दिया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पिता ने जलाकर मारने की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है। मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया अब तक ही छानबीन में पता चला है कि मृतक सुजीत गुप्ता का फोन पर पिता से किसी बात को लेकर रात में विवाद हो गया था। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया है। वैसे परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें