फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने में कीड़ा मिला हास्टल में छात्राओं ने काटा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मीराबाई हॉस्टल में भोजन में कीड़ा मिलने पर छात्राओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। छात्राओं का आरोप है कि खाना की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी मेस संचालक मिनू की अनदेखी कर अपनी मर्जी से खाना बनाता है। शिकायत करने पर हमारी सुनवाई नहीं होती है। वार्डेन की ओर से दबाव बनाकर खाना खिला दिया जाता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर स्थित मीराबाई गर्ल्स हॉस्टल में 90 छात्राएं रहती हैं। जिनका सुबह-शाम का भोजन हॉस्टल के मेस में बनता है। गुरुवार की रात हॉस्टल में छात्राएं खाने के लिए बैठीं तो कीड़ा मिला, जिस पर छात्राएं भड़क उठी। मेस संचालक और वार्डन से शिकायत की। उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया तो छात्राओं का गुस्सा बढ़ गया। छात्रा हंगामा करने लगीं। बाद में उनको फ्राइड राइस खिलाया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
छात्राओं का आरोप है कि भोजन मानक के मुताबिक नहीं बनता है। मेस संचालक अपनी मर्जी से जो चाहते हैं वही बनाकर छात्राओं के सामने परोस देते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। कार्रवाई करने के बजाय उल्टे शिकायत करने वाली छात्राओं को ही वार्डेन की ओर से धमकी देकर चुप करा दिया जाता है। आरोप लगाया कि वार्डेन जबरन खाने को मजबूर करती हैं। चीफ वार्डेन डॉ. वंदना राय का कहना है कि जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें