फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर पोल से हो रही है एक तिहाई शहर की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के एक तिहाई हिस्से में बिजली आपूर्ति जर्जर पोल के सहारे हो रही है। यह पोल आबादी के बीच गड़े हुए हैं। जिससे हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है। अगर समय रहते विभाग नहीं चेता तो बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। सोमवार को बिजली पोल मकान पर गिरने के बाद भी विभाग गंभीर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में अभी भी बिजली के तारों के जाल से निजात नहीं मिल सकी है। हालांकि विभाग ने शहर को बिजली के तारों के जाल से मुक्त करने के लिए अंडर ग्राउंड केबल डालने का कार्य शुरू किया है, लेकिन अभी तक महज एक तिहाई हिस्से में ही अंडर ग्राउंड केबल डाला जा सका है। अभी भी दो तिहाई हिस्से में बिजली आपूर्ति पोल व तारों के सहारे हो रही है। इसमें पुरानी बाजार, कोतवाली, नवाबयुसूफ रोड, मल्हनी रोड, आदि स्थान शामिल हैं। जिम्मेदार सोमवार को नवाबयुसूफ रोड पर मल्हनी चौराहे के पास गिरे दो पोल से भी सबक नहीं ले पाए हैं।
- शहर में स्थित जर्जर बिजली पोल को चिह्नित कर लिया गया है। इस दौरान 75 पोल जर्जर मिले हैं। इसे बदलने के लिए पत्र निदेशालय भेजा गया है। बजट आते ही जर्जर पोलों को बदलवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - नजम अहमद, एक्सईएन , विद्युत वितरण खंड तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें