फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लग में मोबाइल चार्जर लगाते ही करंट की चपेट में आई किशोरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चार्जर लगाते ही करंट से किशोरी की मौत
विज्ञापन

- मुंगराबादशाहपुर के सरायकाशी गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सरायकाशी गांव में सोमवार को मोबाइल चार्ज होने के लिए प्लग लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
सरायकाशी गांव निवासी रमेश सरोज की पुत्री गुड़िया (16) सोमवार की सुबह मोबाइल फोन चार्ज में लगाने के लिए घर में गई। बोर्ड में तार खुले थे। गुड़िया ने प्लग में जैसे ही मोबाइल का चार्जर लगाया, उसका हाथ खुले तार में प्रवाहित हो रहे करंट के संपर्क में आ गया। गुड़िया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। काफी देर तक घर से बाहर ना निकलने पर जब परिवार के लोग घर में गए तो अंदर का हाल देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में घर वाले गुड़िया को प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ट्रक का टायर और तमंचा के साथ दो गिरफ्तार
बदलापुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार को कलिजरा मोड़ के पास चोरी किया गया ट्रक का टायर और तमंचा व कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सीतापुर जनपद निवासी राजू ने थाने में इस बात की एफआईआर दर्ज कराया कि उसने अपनी ट्रक सब्जी मंडी के पास खड़ी किया था। रात में किसी ने ट्रक का टायर चुरा लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कलिजरा मोड़ के पास से ग्राम पट्टीदयाल निवासी देवनाथ शर्मा उर्फ कल्लू तथा धीरज शर्मा के पास से बाइक पर एक चोरी के ट्रक का टायर तथा एक 315 बोर का तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बाइक को कब्जे में ले लि या है।
विज्ञापन

पुलिस ने नबालिग का किया शांतिभंग में चालान
मछलीशहर। मीरगंज थाने की पुलिस ने दो नाबालिगों को शांतिभंग में चालान कर दिया। रामगढ़ गोगावल गांव निवासी नाबालिग मनीष पुत्र ओम प्रकाश विश्वकर्मा व अजीत पुत्र शिव शंकर को मीरगंज थाने की पुलिस ने धारा 110 जी दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत एसडीएम न्यायालय में वैधानिक कार्यवाही के लिए मुचलके पर पाबन्द करने के लिये भेजा।जो तहसील में चर्चा का विषय बना हुआ है। अधिवक्ता विनय प्रिय पाण्डेय ने बताया कि दोनों नाबालिगों की उम्र 20 व 25 वर्ष दिखाकर पुलिस ने कार्यवाही की है। जबकि दोनों इंटरमीडिएट के छात्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें