जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महमदपुर में कक्षा 8 के एक छात्र गेहूं में रखने वाली दवा पानी की बोतल में मिलाकर पी गया। हालत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र की हालत में सुधार है।
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महमदपुर में सोमवार को कक्षा 8 के एक छात्र ने किन्हीं कारणों से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए। जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महमूद गांव के ओमप्रकाश यादव का पुत्र राजन यादव गांव के ही कम्पोजिट विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ता है। सोमवार की सुबह स्कूल जाते समय वह घर से गेहूं में रखने वाली जहरीला दवा अपने साथ ले कर गया। और पानी की बोतल में मिलाकर पी गया। कुछ छात्रों ने उसे ऐसा करते देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर जब तक अध्यापक वहां पहुंचे तब तक राजन यादव की हालत बिगड़ने लगी। प्रधानाध्यापक गुलाब चन्द यादव उसे बाइक से लेकर सीएचसी मड़ियाहूं पहुंचे।
वहां पर डॉक्टरों ने उसे दवा देकर उल्टी कराई। थोड़ा राहत होने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,जहां पर उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में हड़कंम्प मच गया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए है।