गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के चौकी धरसंड गांव में बीती रविवार को भोर में ग्रामीणों ने कोटेदार द्वारा चोरी से राशन बेचने के लिए ले जा रहे पिकप वाहन और उस पर लदे तीस बोरी अनाज को पकड़ लिया। इसकी सूचना 100 नंबर की पुलिस को दे दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव का कोटेदार हर माह राशन की कालाबाजारी करता था। ग्रामीणों को पता चला की कोटेदार द्वारा पिकप गाड़ी पर लादकर 30 बोरी राशन बरौना की तरफ जा रहा है। ग्रामीणों ने किसी तरह पिकप को रोकवाया तो देखा उसमे सरकारी राशन की बोरिया लदी हुई है। मौके का फायदा उठा कर कोटेदार फरार हो गया। जबकि चालक और पिकप राशन समेत पकड़ लिया। ग्रामीणों ने सूचना पर पहुंची पुलिस ने राशन समेत पिकप और चालक को थाने ले आई। खाद्य्य विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।