फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अंडरपास निर्माण के लिए रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी मंत्रालय

विज्ञापन
बंद रेलवे समपार पर अंडरपास की मांग पर डीआरएम ने पूरनपुर में किया स्थलीय निरीक्षण। स्रोत-सोशल मी
विज्ञापन
चंदवक। डोभी विकासखंड के पूरनपुर-लोकापट्टी मार्ग पर स्थित बंद रेलवे समपार पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। शनिवार को वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अंडरपास निर्माण के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


औड़िहार-जौनपुर रेलखंड पर पिलर संख्या 107 के पास स्थित मानव रहित रेलवे समपार को रेलवे विभाग ने छह महीने पहले बंद कर दिया था। सुरक्षा कारणों से गर्डर लगाकर इसे बंद किया गया था। इस समपार पर ट्रैक पार करते समय पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। समपार बंद होने के बाद पूरनपुर, लोकापट्टी, बीरीबरी समेत आसपास के गांवों के लोगों को करीब 16 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।

कुछ दिन पूर्व पूर्वांचल किसान संगठन के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने समपार स्थल पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने अंडरपास निर्माण की मांग उठाई थी। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ओर पहले से सड़क होने के कारण अंडरपास बनने से आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लगेगी।
विज्ञापन


डीआरएम आशीष जैन स्पेशल सैलून ट्रेन से मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अंडरपास निर्माण की संभावनाओं का आंकलन किया जाएगा। स्थलीय निरीक्षण के बाद विस्तृत रिपोर्ट दिल्ली स्थित रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता पड़ने पर आपसी सहमति बनाकर सहयोग करने का आग्रह किया। मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। डीआरएम के निरीक्षण की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अपनी समस्याओं से मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन जल्द ही अंडरपास निर्माण को मंजूरी देगा। इससे उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें