फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गजेंद्रपुर घाट पर 59 लाख रुपये से बनेगा पीपा पुल, सुल्तानपुर आना- जाना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर क्षेत्र के गजेंद्रपुर गांव में आदि गंगा गोमती घाट पर पीपा पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 59 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इसके निर्माण से जौनपुर की पश्चिमी सीमा सीधे सुल्तानपुर से जुड़ जाएगी।
विज्ञापन

जिससे लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। गजेंद्रपुर में आदि गंगा गोमती घाट पर पीपा पुल की मांग लोग कई साल से कर रहे हैं।
इसके मद्देनजर बदलापुर भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा था जिसकी स्वीकृति मिल गई है। पीपा पुल के बन जाने से इस पार के कम्मरपुर, लखनेपुर,गौरा, गजेंद्रपुर, कृष्णापुर सीधे सुल्तानपुर के गजेंद्रपुर, गायत्री नगर, समोधपुर, करौंदी से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने बताया कि गजेंद्रपुर गांव आदि गंगा गोमती पर 59 लाख की लागत से पीपा पुल का निर्माण होगा। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। इसके बन जाने से सुईथाकला क्षेत्र एवं सुल्तानपुर जनपद के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें