फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दुकान में लगी भीषण आग, दो झुलसे, सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के साहबगंज स्थित एक कपड़े की दुकान की तीन मंजिला इमारत में दोपहर 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखे करीब पांच लाख के सामान जलकर राख हो गए। आग की चपेट में परिवार के दो सदस्य फंस गए।
विज्ञापन

जिसमें दो लोग झुलस गए। झुलसने से हालत गंभीर होने से दोनों को प्रयागराज रेफर किया गया है। नगर के उक्त मोहल्ले में सालिक राम गुप्ता की दुकान है। उन्होंने नीचे दुकान डाल रखी है जबकि दूसरे और तीसरे तल पर परिवार के सदस्य रहते हैं।
दोपहर दुकान के पीछे की तरफ बनी गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते दुकान धू-धू कर जलने लगी। गर्म हवा के झोंकों से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान मालिक ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

घर के तीसरे तल में मौजूद अर्चना गुप्ता (50), सारिका (40), राजू (45), सुषमा (52), गुड्डू (47), जागृति (16), सुमित (14), क्षमा (25), हर्ष (13), युग (6) फंस गए। बचाने की पूरी कोशिश के बाद भी असफलता ही हाथ लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से परिजनों को रेस्क्यू कर एक-एक को बाहर निकाला।
इसमें गुड्डू (47) और राजू (45) दूसरे मंजिला में फंस गए थे। सूचना मिलने पर बिजली निगम की टीम भी मौके पर पहुंची और आपूर्ति बंद कराई। नगरपालिका के पानी टैंकर भी पहुंचे। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर करीब दो घंटे बाद काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें