फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कॉलेज से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने छात्रा की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी सौरभ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में लगभग एक बजे इंटर कॉलेज से पढ़कर 12वीं की छात्रा अपने घर पैदल लौट रही थी। आरोप है कि उसी समय एक दूसरे गांव का मनचला युवक बाइक से आ गया। उसने लड़की को रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर मनचले युवक ने लड़की को मारा पीटा। छात्रा ने घर पहुंचते ही घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन गांव के आठ- दस और लोगो के साथ छात्रा को लेकर थाने गए। छात्रा ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी सीओ केराकत अजीत रजक ने बताया कि तहरीर मिलने पर कौवापार गांव निवासी सौरभ यादव के खिलाफ छेड़खानी और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर पीडि़ता और उसके बच्चों को पीटा-चंदवक। थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों में महिलाओं के साथ मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी की गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। पीड़ित महिलाओं ने लिखित तहरीर देकर स्थानीय पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पहली घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट तथा छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि, शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे आरोपी ने उसे जबरन पकड़ लिया और उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर महिला को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा गया। इस दौरान महिला के पुत्र और पुत्री बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी आरोपी ने बेरहमी से पीटा और जान से मारने तथा उठवा लेने की धमकी देते हुए भाग हो गया। घटना के बाद पीड़िता डरी-सहमी है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। दूसरी घटना ग्राम हरिहरपुर (बलुआ) की है।आरोप है कि पार्वती देवी पत्नी झुन्नुलाल निषाद पर पट्टीदारों ने जानलेवा हमला किया। पीड़िता का आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे उसकी जमीन पर जबरन मड़हा रखने को लेकर विशाल नाविक, सुमन देवी और शिवकुमारी देवी ने उसे गालियां दीं और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आई उसकी बेटी चांदनी को भी विपक्षियों ने पीटकर घायल कर दिया। पार्वती देवी के मुताबिक, विरोध करने पर विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने शुक्रवार देर शाम थाने में आरोपियो के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। दोनों ही घटनाओं में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें