मीरगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में रविवार भोर में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखा दो लाख रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
मीरपुर गांव निवासी संजीवन मौर्य के घर में रविवार सुबह करीब 4 बजे अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित संजीवन मौर्य के मुताबिक आग की चपेट में आने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।