जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर बंधवा गांव की हरिजन बस्ती में शुक्रवार को शाम करीब छह बजे मानसिक रूप से बीमार वृद्ध महिला की बच्चा चोरी के शक में लोगों ने पिटाई कर दी। जान बचाने के लिए महिला नदी में कूद गई। स्थानीय मछुआरों ने नाव से उसे बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें : एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लेखपाल, इस तरह योजना बनाकर पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने महिला को थाने ले गई। उधर पिटाई करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी अनिल पांडेय का कहना है कि महिला की पिटाई नहीं हुई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई है।
उधर, डीह असरफाबाद के पास भीख मांग रहे अधेड़ को बच्चा चोर समझ लोगों ने घेर लिया, लेकिन अचानक पुलिस के पहुंच जाने पर लोग भाग गए। वह महराजगंज, आजमगढ़ का रहने वाला है। एसपी रविशंकर छवि ने कहा कि इन मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।