फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता मेले में रही भारी अव्यवस्था

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कहने को सदर तहसील में मंगलवार को मतदाता मेला लगाया गया था लेकिन मतदाताओं को कोई सहूलियत नहीं मिली। यही नहीं पता चल पाया कि कौन बीएलओ कहां का रहने वाला है। अपूर्ण मतदाता फार्म जमा होने की दशा में वोटर लिस्ट में नाम शामिल हो पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

मंगलवार को मतदाता मेला लगाया गया था। सदर तहसील के मतदाता पंजीकरण केंद्र के बाहर बीएलओ की भारी भीड़ थी। विधानसभावार बैठने की व्यवस्था थी लेकिन यहां पहुंचे मतदाताओं की कोई मदद नहीं मिल पाई। यहां बीेएलओ तलाशे नहीं मिल रहे थे। फला वार्ड या फिर गांव के बीएलओ कहां बैठे हैं कोई जानकारी देने वाला नहीं था। कई बीएलओ तो खुद भी नहीं बता पा रहे थे कि वह किस मोहल्ले, वार्ड या फिर गांव के बीएलओ हैं। वह मतदाताओं को भाग संख्या का बीएलओ बता रहे थे। उधर, मतदाता भाग संख्या से अनभिज्ञ होने के नाते बीएलओ तक पहुंच नहीं पाए। इस तरह मतदाता मेले की सिर्फ औपचारिकता ही अदा की गई। कई बीएलओ पहुंचे ही नही तो कई हाजिरी लगाकर निकल गए। अलबत्ता तहसीलदार सदर रमेश यादव जरूर टहलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें