फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में छापा, दो महिलाएं हिरासत में

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने शहर के नईगंज तिराहा स्थित मां तारा अस्पताल के चिकित्सक डा. राकेश सिंह के घर छापेमारी कर दो महिलाओं तथा चार दुधमुंहे बच्चों को हिरासत में ले लिया है। सभी को महिला थाने में बैठाया गया है। बता दें कि डा. राकेश सिंह के पिता झारखंडे सिंह पंचायत चुनाव में प्रत्याशी थे और रमेश तिवारी के पिता से चुनाव हार गए थे। इस नाते भी पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई की है। पुलिस ने डा. राकेश की पत्नी और इनके भाई की पत्नी तथा दोनों के बच्चों को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


आईएमए ने जताई आपत्ति
जौनपुर। डा. राकेश सिंह के घर पुलिस कार्रवाई पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। आईएमए अध्यक्ष डा. हरेंद्र देव सिंह तथा सचिव डा. तेज सिंह के साथ कई चिकित्सक महिला थाने पहुंचे और हिरासत में लिए गए महिलाओं, बच्चों का हालचाल जाना। आईएमए प्रतिनिधिमंडल एसपी आवास भी पहुंचा लेकिन एसपी के घर नहीं होने के नाते मुलाकात नहीं हो सकी। आईएमए ने घटना की निंदा करते हुए वास्तविक आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। आईएमए अध्यक्ष ने कहा है कि अंदेशे के आधार पर किसी को प्रताड़ित करना ठीक नहीं है।

इमलिया घाट पर अंतिम संस्कार
सुइथाकला। गुरुजी का शव देर शाम घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पुलिस और परिजन दोनों चाहते थे कि अभी अंतिम संस्कार कर दिया जाए। पहले बनारस ले जाने की योजना थी लेकिन लोगों ने समझाया कि इमलिया घाट पर ही अंतिम संस्कार कर दिया जाए। देर रात गोमती के इमलिया घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें