फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न पर होगी त्वरित कार्रवाई

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी दहल ने रविवार को कामकाज संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों से परिचात्मक बातचीत में बेहतर कानून व्यवस्था को प्राथमिकता बताया। महिला उत्पीड़न पर तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिलाया। दीपावली और मोहर्रम पर जिले के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि जिले में छेड़खानी की घटनाओं को देखते हुए एंटी अपोजीशन सेल गठित की जाएगी। इस सेल में शामिल पुलिसकर्मी ऐसी घटनाओं पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

सैनी 2005 बैच की आईपीएस हैं। वह इससे पहले महोबा, अमरोहा, फिरोजाबाद, बदायू में तैनात रह चुकी हैं। हालांकि पांच जिलों में उनके दस बार तबादले हुए। मूलरूप से दिल्ली निवासी मंजिल सैनी को दो बच्चे हैं। उनके पति दिल्ली में व्यवसायी हैं।
उन्होंने कहा कि छेड़खानी रोकने के लिए एक हेल्प लाइन नंबर जारी होगा। यह नंबर कालेजों के गेट, बाजारों तथा सभी सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा या दर्ज किया जाएगा। लड़कियां, महिलाएं छेड़छाड़ की घटनाओं की सूचना संबंधित नंबर पर दर्ज करा सकेंगी। सेल में नियुक्त महिला कास्टेबल शोहदों को फोन के माध्यम से बुलाकर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही वह कालेज खुलने और बंद होने के समय पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी। इसकी निगरानी भी वह खुद रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें