फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 घंटे में 253 बीएड छात्रों की काउंसिलिंग

Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार की रात पथराव, तोड़फोड़ और हंगामा के बाद रात भर बीएड की काउंसिलिंग कराई गई। रात 9.30 शुरू हुई काउंसिलिंग गुरुवार को सुबह 10.30 बजे चली। तेरह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद विज्ञान के 253 छात्रों की काउंसिलिंग कराई गई। इंटरनेट सर्वर बार-बार बैठ जाने से स्थिति ज्यादा खराब हुई। पूर्वांहन 11 से तीन बजे तक काउंसिलिंग करा रहे लोगों को आराम करने का समय दिया गया था। गुरुवार को अपराह्न तीन बजे से कला वर्ग के छात्रों की काउंसिलिंग कराई गई। काउंसिलिंग के दौरान रात भर सुरक्षा के मद्दे नजर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

बुधवार को काउंसिलिंग के दौरान हुई तोड़फोड़ के बाद करीब डेढ़ घंटे तक काउंसिलिंग बंद रही। मामला शांत होने पर रजिस्ट्रार डा. देवराज ने रात करीब 9.30 बजे फिर से काउंसिलिंग शुरू कराई गई। बुधवार की काउंसिलिंग गुरुवार को सुबह 10.30 बजे तक चली। काउंसिलिंग करा रहे डा. सौरभ पाल ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण रात में काउंसिलिंग धीमी गति से चली। बुधवार को जितने छात्रों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। उनकी काउंसिलिंग गुरुवार को सुबह 10.30 बजे तक पूरा करा दिया गया। कला वर्ग के छात्रों की काउंसिलिंग गुरुवार को अपराह्न तीन बजे से शुरू कराई गई। कला वर्ग के एक से डेढ़ लाख के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। जितने छात्र आएंगे उनकी काउंसिलिंग रात तक पूरी कराई जाएगी। गुरुवार को काउंसिलिंग देर से शुरू हुई है। सर्वर की गड़बड़ी से सैकड़ों छात्र और उनके परिजन विवि के बरामदे और कमरों के बाहर ही जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें