सिरकोनी/जलालपुर। थाना क्षेत्र के विसुनपुर मझवारा गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो घर से हजारों का माल पर कर दिया। बताया गया कि गांव निवासी दया हरिजन के मकान के पीछे लगी खिड़की तोड़ कर चोर बक्शे में रखा मंगल सूत्र, झुमका, अंगुठी, पैजनी, कड़ा, एक हजार रुपया नगद तथा कपड़ा उठा ले गए। उधर गांव में ही हीरा हरिजन के घर में सेंध लगा कर चोर पायल, सोने का कनफूल, सोने की चैन, नकदी समेत कपड़ा उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया तो पता चला कि घर से सौ मीटर दूर नाले में टूटा हुआ बाक्शा बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।