फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं का केंद्रीय मूल्यांकन शुरू

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन सभी बीआरसी केंद्रों पर शनिवार से शुरू हुआ। खंड शिक्षा अधिकारियों ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। अंकचिट के माध्यम से परीक्षाफल तैयार कर 19 तक छात्रों को परीक्षा परिणाम बताना है। मूल्यांकन को लेकर बीआरसी कार्यालय पर सुबह से ही भीड़ रही।
विज्ञापन

सिकरारा ब्लाक संसाधन केंद्र पर मूल्यांकन शनिवार से शुरू हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। मूल्यांकन कार्य में सावधानी बरतने का निर्देश दिया। कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संकुल केंद्रों पर जांची जा रही है। विकास खंड के 28 जूनियर हाईस्कूलों में कक्षा आठ के 780 छात्रों के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। शनिवार को सुबह आठ बजे से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। 15 मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा करना है। कक्षा पांच के उत्तर पुस्तिकाओं की जांच क्षेत्र के 9 संकुलों पर चल रही है। खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन कार्य चल रहा है। मूल्यांकन में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। वरिष्ठ शिक्षक गुलाब सिंह, लल्लन उपाध्याय को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने न्याय पंचायत बढ़ौना और जाम पहुंचकर मूल्यांकन का निरीक्षण किया। सभी संकुल प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें