फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी से सामूहिक दुराचार

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपहां थाने के डीह अशरफाबाद गांव में दलित किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। बताया जाता है कि बुधवार को बाइक सवार तीन युवक दोपहर के वक्त पहुंचे और यहां एक दलित परिवार की 14 वर्षीय किशोरी से पीने के लिए पानी मांगा। उस वक्त किशोरी के परिवार के लोग गेहूं काटने खेत की ओर निकले थे। किशोरी पानी लाने घर में दाखिल हुई तो तीनों युवक भी घर में घुस गए। जब तक किशोरी कुछ समझ पाती तब तक तीनों ने दबोच लिया। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने यह बात अपने परिवार के लोगों को बताई। युवकों को पहचान नहीं पाने के कारण परिवार के लोग घर की इज्जत बचाते हुए शांत बैठ गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात तीनों फिर डीह अशरफाबाद पहुंच गए। गर्मी का वक्त होने के नाते परिवार के लोग दरवाजे पर ही बैठे हुए थे। तीनों बाइक से उतरे और किशोरी के पिता के बारे में पूछने लगे। इतने में ही किशोरी ने तीनों को पहचान लिया। गुहार लगाई तो गांव से भी काफी लोग निकले। तीनों युवकों की गांव में ही जमकर मरम्मत की गई। तीनों को गांव में बांध लिया गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही थानेदार एएच जैदी हमराहियों के साथ पहुंचे। पुलिस तीनों को गांव वालों के कब्जे से मुक्त करा थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि तीनों सुल्तानपुर जिले की कादीपुर कोतवाली के लक्षमणपुर गांव के निवासी हैं। थानेदार ने बताया कि पकड़े गए लोगों में विवेेक तिवारी, पंकज तिवारी पुत्र राम सुख तिवारी तथा पंकज पुत्र वीरेंद्र शामिल हैं। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें