फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग दूल्हा देख युवती ने किया इनकार

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। अंगुली गांव में गुरुवार रात विकलांग दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी मान मनौव्वल के बाद भी दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही। खर्च लौटाने के बाद शुक्रवार सुबह दूल्हा और बाराती मुक्त किए गए।
विज्ञापन

अंगुली गांव निवासी एक युवती की शादी जौनपुर के सैदनपुर निवासी युवक से तय हुई थी। निर्धारित तिथि पर गुरुवार रात बारात अंगुली गांव पहुंची। जनवासे पर बारातियों का भरपूर स्वागत किया गया। नाचते गाते बाराती लड़की के घर को रवाना हुए। द्वारचार के बाद जयमाल के लिए दूल्हे के दोस्त उसे पकड़ कर स्टेज तक पहुंचे। दुल्हन के आने पर दूल्हे को फिर उसके दोस्तों ने पकड़ कर उठाया। जयमाल डालते समय भी दो युवक दूल्हे को पकड़े थे। इस पर घराती पक्ष की महिलाओं को शंका हुई। उन्होेंने दूल्हे को अंदर बुलाया। दूल्हे के दो दोस्त उसे पकड़ कर घर में दाखिल होने लगे तो महिलाओं ने उन्हें रोक दिया। कहा दूल्हे के दोस्त अंदर नहीं जाएंगे। घरातियों के दबाव बनाने पर जैसे ही युवकों ने दूल्हे को छोड़ा वह गिर पड़ा। यह देख घर के लोग दंग रह गए। घरातियों ने ध्यान से देखा तो दूल्हा एक पैर से विकलांग था। जानकारी होने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के रिश्तेदारों द्वारा काफी मान मनौव्वल के बाद भी युवती शादी को राजी नहीं हुई। रातभर दूल्हा और उसके कुछ रिश्तेदारों को बैठाए रखा गया। सुबह लड़की पक्ष का खर्च लौटाने के बाद दूल्हा और परिजन मुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें