फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारचार पर डांस के दौरान चले लात-घूसे

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। भरहूपुर गांव में बुधवार रात आई बारात में कुछ युवकों द्वारा अभद्रता करने पर बाराती और घराती भिड़ गए। कहासुनी के बाद जमकर लात, घूसे चले। पुलिस के पहुंचने से पहले मामला सुलझा लिया गया था।
विज्ञापन

भरहूपुर गांव निवासी एक युवती के विवाह के लिए सुजानगंज के कुरावां गांव से बारात आई थी। जनवासे पर स्वागत सत्कार के बाद गाजे बाजे के साथ बारात रवाना हुई। झूमते नाचते बाराती आगे बढ़ रहे थे। कन्या पक्ष द्वारा दरवाजे पर भी बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। द्वारचार के दौरान बारात में शामिल कुछ ढोल नगाड़े पर नाच रहे थे। इसी बीच नाच रहे कुछ युवकों ने घराती पक्ष की लड़कियों पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। नचाने के लिए कुछ लड़कियों को पकड़ कर खींचने लगे। घरातियों ने विरोध किया तो उलझ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोगों में लात, घूसे चलने लगे। बात बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई लेकिन तब तक घराती और बाराती पक्ष के बड़े बुजुर्गों के हस्तक्षेप से विवाद शांत हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें