फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में बालिका विद्यालय खोलना अच्छी सोच

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि बालिका शिक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। बालिकाएं दो घरों को शिक्षित और संस्कारित करती हैं। इसलिए इनकी शिक्षा दीक्षा में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। वह रविवार को गुरैनी गांव में बालिका विद्यालय के शिलान्यास अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले शाहगंज बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना हमजा कासिमी ने विद्यालय का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि बालिका शिक्षा से पूरा समाज प्रकाशित होता है। कहा कि क्षेत्र में बालिका विद्यालय खोलना अच्छी सोच है। बालिका शिक्षा को हर स्तर पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए। बेसिक शिक्षामंत्री मसीम अहमद ने कहा कि उर्दू को रोजी रोटी से जोड़ने से प्रयास किया जा रहा है। उर्दू विद्यालयों को मान्यता में भी काफी राहत दी गई है। अब उर्दू भाषा के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। बच्चे आसानी से कहीं भी रहकर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। समाज के लोग जागरूक हो रहे हैं। इसकारण लोगों में किसी जाति धर्म के प्रति दुराव नहीं रह गया है। इससे पूर्व उपस्थित लोगों ने मंत्री को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जावेद अहमद, मन्नान अबमद, परवेज आलम भुट्टो, मोहम्मद हसन पीजी कालेज केप्राचार्य डा. अब्दुल कादिर, रियाजुलहक, डा. परवेज, मौलवी मोहम्मद शाहिद, मुफ्ती सुहेल, मुफ्ती अब्दुलवजूद, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद अहमद नंदवी आदि मौजूद थे। संचालन मौलाना इस्माईल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें