फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

247 ने छोड़ी पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 247 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जिले के 15 केंद्रों पर 7436 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी लेकिन 7189 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे तक हुई। शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए परीक्षा को दो जोन में बांट दिया गया था। पहले जोन में आठ और दूसरे जोन में सात केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहले जोन में 121 और दूसरे जोन में 126 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री का पर्चा देख छात्रों को पसीने छूट रहे थे।
विज्ञापन

पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य एके सिंह की देखरेख में पहले जोन के आठ केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। टीडी महिला कालेज, टीडी इंटर कालेज, सेंट पैट्रिक कालेज पचहटिया, बीआरपी इंटर कालेज केंद्र पर 4010 छात्रों के बैठने के व्यवस्था की गई थी। पहले जोन में 121 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी वीरेंद्र पांडेय की देखदेख में जोन दो के सात केंद्रों पर परीक्षा हुई। टीडी पीजी कालेज में छह सेंटर बनाए गए थे। यहां कुल 2500 अभ्यर्थी केबैठने की व्यवस्था थी। राधिका बाल विद्या मंदिर, टीडी विधि महाविद्यालय पीलीकोठी में 126 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रधानाचार्य एके सिंह ने बताया कि रविवार को सभी केंद्रों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद 12 बजे सभी बुकलेट और ओएमआर सीट को सील कर पालीटेक्निक कालेज को भेज दिया गया। परीक्षा के दौरान आब्जर्बर सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें