फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिक्की से उड़ाए 1.95 लाख

Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मैहर देवी मंदिर के पास सोमवार को बदमाशों ने युवक की बाइक की डिक्की से एक लाख 95 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये गायब होने की सूचना पर सीओ सिटी अभिषेक सिंह लाइन बाजार, कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शहर के आसपास नाकेबंदी की गई, लेकिन बदमाश फरार हो गए। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

सिकरारा थानाक्षेत्र के अजोसी गांव निवासी दशरथ यादव का कहना है कि वह अपने बेटे अमरनाथ यादव के साथ एसबीआई की सिविल लाइन स्थित मुख्य शाखा से 1.95 लाख रुपये निकालकर टीडी कालेज स्थित एसबीआई में जमा करने गए थे, लेकिन बैंक के लेनदेन का समय समाप्त हो जाने के कारण पैसा जमा नहीं हो सका। दोनों रुपयों से भरा बैग डिक्की में रखकर घर लेकर जा रहे थे। इसी बीच मोटर साइकल पंचर हो गई। मैहर देवी मंदिर के पास दुकान पर पंचर बनवा रहे थे। इसी बीच किसी ने रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शहर के चारों तरफ खोजबीन की, लेकिन बदमाश फरार हो गए। उधर शहर कोतवाल सीबी सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें