फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बढ़ती सर्दी के साथ घने होते कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर रोक लगाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरने वाली तमाम ट्रेनें कोहरे के कारण पिट गईं। कोटा-पटना एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से गुजरी तो किसान एक्सप्रेस तीन घंटे विलंबित हुई। दिल्ली रूट की ट्रेनों का हाल तो बेहद बुरा रहा। इस दौरान यात्रियों को स्टेशनों पर ठिठुरते हुए ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के भंडारी जंक्शन पर ट्रेनों का इंतजार यात्रियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। ज्यादातर ट्रेनें लेट चल रहीं थीं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। कोटा से चलकर पटना तक जाने वाली 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से भंडारी स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन का स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर है, लेकिन यह शाम को छह बजकर 20 मिनट पर पहुंची। इसी प्रकार 13307 किसान एक्सप्रेस का भंडारी पहुंचने का समय छह बजकर 45 मिनट पर है, लेकिन यह गाड़ी तीन घंटे विलंब से नौ बजकर 41 मिनट पर पहुंची। इसके अलावा फैजाबाद-मुगलसराय लोकल पैसेंजर ढाई घंटे, वाराणसी-फैजाबाद इंटरसिटी साढ़े तीन घंटे, 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से चलीं। दिल्ली की ओर जाने और उधर से आने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे ने करारा ब्रेक लगाया। मुजफ्फरपुर से चलकर नई दिल्ली तक जाने वाली 14017 सद्भावना एक्सप्रेस 11 घंटे विलंब से चल रही थी। शाम सात बजे तक ट्रेन के आने की सूचना भंडारी स्टेशन पर नहीं थी। ठंड में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तमाम यात्री बसों का सहारा लेने को विवश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें