फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच को पहुंची पुलिस और बैंककर्मियों में नोकझोंक

Fri, 28 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय यूबीआई के एटीएम से 24 मार्च को गलत ढंग से पैसे निकल जाने की शिकायत पर जांच को पहुंची पुलिस और बैंककर्मियों के बीच जमकर नोकझाेंक हुई। काफी देर बाद जब लेनदेन का फुटेज देखा जाने लगा तो उस समय का फुटेज ही मौजूद नहीं था। बैंक प्रशासन ने खराबी का हवाला देते हुए बाद में फुटेज देने की बात कही है।
विज्ञापन

कुसियां गांव के निवासी संदीप कुमार सिंह 24 मार्च को एटीएम से पैसे निकालने गए। उन्होंने वहां से एक हजार रुपये निकाले और चले गए। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक हजार के अलावा तीन बार में 24 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देख संदीप हक्का बक्का रह गए। उन्होंने इसकी शिकायत बैंक और थाने में की। थाने पर शिकायत के बाद एसआई अजय कुमार मिश्र बैंक में जांच करने पहुंचे। वहां उन्होंने कर्मियों से लेनदेन का फुटेज दिखाने को कहा। इस पर बैंककर्मियों ने इंकार कर दिया। पुलिस ने जांच का हवाला दिया तो दोनों पक्षों में बहस होने लगी। बाद में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक से बात की गई तो वहां से फुटेज देने का निर्देश दिया गया। बैंककर्मियों और एसआई ने फुटेज खंगालने शुुरू किए तो तकनीकी खराबी के कारण 11 बजे के बाद का फुटेज ही नहीं था। एसआई अजय मिश्र ने बताया कि लेनदेन का फुटेज बैंक से नहीं मिल पा रहा है। बैंक का इंजीनियर आएगा तो फुटेज मिलने की उम्मीद है। इसके बाद जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें